Surprise Me!

अखिलेश यादव: भाजपा अब यूपी के चुनाव में लड़ाई से बाहर

2017-02-02 3 Dailymotion

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद बेहद सक्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने के साथ ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार फिर से आने वाली है। साथ ही यह दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में लड़ाई से ही बाहर हो गई है।