viral video that showed youth thrashing a couple in Gautam Budh Nagar Noida Bisrakh
नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा पश्चिम में खेत में युवक और युवती संग मारपीट वीडियो का वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक युवती और युवक की डंडों से पिटाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल 57 और 39 सेकेंड के दो वीडियो में युवती आरोपियों के सामने गिड़गिड़ा कर पिटाई ना करने की गुहार कर रही है, लेकिन युवक नहीं मानते। वीडियो में मार पीट कर रहे युवक अन्य युवकों को गाली दे रहे हैं।