Surprise Me!

सपाइयों ने लगाई पकौड़ों की दुकान, आजम ने खाकर पीएम को किया धन्यवाद!

2018-02-06 298 Dailymotion

Azam Khan commented on PM Narendra Modi's Pakora statement in Rampur, SP workers sold pakora.

रामपुर। पीएम द्वारा पकौड़ा बनाने को व्यवसाय कहने के बयान पर पूर्व मंत्री आजम खान ने तंज करते हुए कहा कि पीएम इसे व्यंग्य न मानें, यह एक अच्छा मशविरा दिया है। हम इस मशविरे का स्वागत करते हैं। पार्लियामेंट से बिल पास कराकर बहुसंख्यक बेरोजगारों को रोजगार दें ताकि वह किसी गली मोहल्ले में घुसकर आतंक न फैलायें।

जिले के किला परिसर स्थित पान दरीबा चैराहे पर आजम खान ने ठेले से सौ रुपये के पकौड़े खरीदकर कहा कि उन्होंने दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था। हमने भी सौ रुपये के पकौड़े खरीदे हैं जिससे पकौड़े बनाने वाले को रोजगार मिला। इस दौरान सपा समर्थकों ने पान दरीबा चौराहे पर पकौड़े बनाकर बेचे। उनके हाथों में प्रधानमंत्री जी रोजगार देने के लिए धन्यवाद, अच्छे दिन पकौड़ा जैसे बैनर रहे।