'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' पिछले 2 सालों से इस सवाल के जवाब का इंतजार कर रहे फैंस को आज फाइनली जवाब मिल जाएगा। लाइव हिन्दुस्तान आपको लाइव रिव्यू दे रहा है।
प्रभास यानी बाहुबली की एंट्री पर थिएटर में जबरदस्त शोर देखने को मिला। फिल्म बाहुबली के साथ प्रभास की नई फिल्म 'साहो' का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।
फिल्म में कटप्पा का पहला डायलॉग-
आपका राजा ना बनने का कारण आपका अपाहिज होना नहीं बल्कि आपकी अपाहिज सोच है। फिल्म में कटप्पा और बाहुबली का काफी जबरदस्त लड़ाई का सीन है। बाहुबली इसी दौरान फिल्म की हीरोईन अनुष्का शेट्टी से मिलता है।
बाहुबली 2 में कटप्पा सिर्फ सीरियस किरदार में ही नहीं, कॉमिक रोल में भी दिखाई देंगे। कटप्पा का कॉमिक सीन काफी अच्छा है। उनके सीन ने अाप हंस हंसकर लोट पोट हो जाएंगे।
http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-film-review-baahubali-2-the-conclusion-804109.html