Surprise Me!

छापेमारी में पकड़ी गई 3 करोड़ की नकली दवाई, देखें वीडियो

2018-03-28 223 Dailymotion

30 million fake medicines caught in the raid

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। औषधि विभाग ने हसनपुर के दो गोदामों से 3 करोड़ रुपये की कीमत की नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा है। साथ ही तीन दवा माफियाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए ड्रग माफियाओं के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में मंगलवार के दिन औषधि विभाग की टीम ने कोतवाली हसनपुर पुलिस के साथ दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इसी दौरान उन्हें हसनपुर के रहरा अड्डा व काला शहीद मोहल्ले में स्थित दो गोदामो से लगभग 3 करोड़ की कीमत की नकली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है।