Surprise Me!

गांव में घुसकर तेंदुए ने किया लोगों पर हमला, देखिए कैसे हुआ पिंजड़े में कैद

2018-04-17 1 Dailymotion

A leopard attacked on villagers in Bahraich

बहराइच। जंगल से भटककर आबादी में पहुंचे वयस्क तेंदुए ने सोमवार को यूपी में बहराइच के खैरीपुरवा गांव में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान खेत में गेंहू काट रही महिला समेत चार लोगों को तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ाकर एक कमरे में कैद कर लिया। सूचना पर पहुंची नानपारा पुलिस व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी आक्रामकता देख आगे बढ़ने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

आखिरकार लखनऊ प्राणी उद्यान से विशेषज्ञों को बुलाया गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज की मदद से बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।