patna prisoners tried to escape by blating bomb inside vehicle bur failed
पटना जिले में एक कैदी वाहन में बम फटने की घटना से हड़कंप मच गया। बम फटने की घटना उस वक्त हुई जब कैदियों को पटना सिटी कोर्ट से बाहर वापस लाया जा रहा था। घटना बेउर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिपारा दशरथ के पास हुई, जहां अचानक कैदी वाहन में बम फट गया। बम फटने की वजह से एक कैदी और एक सिपाही घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि अंदर सवार कैदियों द्वारा ही बम गाड़ी में लाया गया और बम विस्फोट कर भागने की प्लानिंग थी, लेकिन बम फटने के बावदूज सभी कैदी भागने में असफल रहे। इस मामले में एसएसपी सिटी मनु महाराज ने बहादुरी दिखाने वाले सिपाहियों का उत्साहवर्धन किया है।