Surprise Me!

मेरठ की सड़कों पर दिखा अद्भुत हिरन, सड़क पर लगा दौड़, देखें वीडियो

2018-06-15 2 Dailymotion

Deer seen on meerut roads, watch video

मेरठ। मेरठ में उस समय कौतूहल मच गया जब शहर की सड़कों पर एक हिरन ने दौड़ लगा दी। कुछ लोग ऐसे अद्भुत नजारे का मजा ले रहे थे जबकि कुछ लोगों की तो जान पर ही बन आई। घटना मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के छावनी इलाके की है, जहां पर जंगल के रास्ते एक हिरन घुस आया और उसने व्हीलर्स क्लब के अंदर दौड़ लगा दी।

क्लब में हिरन को देखने वालों के लिए भीड़ लग गई। क्लब में मौजूद लोगों के लिए हिरन कौतूहल का विषय बन गया। शहर के बीचोबीच इस इलाके तक सांभर कैसे पहुंचा, यह एक बड़ा सवाल है। माना जा रहा है कि जंगल के रास्ते हिरन यहां तक पहुंचा है। इसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को भी इसकी सूचना दे दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हिरन को पकड़ने के लिए कवायद चल रही है।