Surprise Me!

हजारों रुपए लेकर अवैध तरीके से यहां बताते थे बच्चे का लिंग, ऐसे पकड में आया गिरोह

2018-06-20 1 Dailymotion

Illegal business of sex determination in Meerut

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिंग परीक्षण का मामला सामने आया है। हरियाणा से आई टीम ने मेरठ के जानी थाने में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी करते हुए अवैध रूप से चल रहे लिंग परीक्षण का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से मेरठ और उसके आसपास के इलाकों में लिंग परीक्षण की सूचनायें मिल रही थी। सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाते हुए टीम के अधिकारी और एक महिला को जानी स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर भेजा गया था। सेंटर के संचालक डॉक्टर राकेश वर्मा ने महिला का लिंग परीक्षण करने के लिए 30 हजार की रकम मांगी, लेकिन 18 हजार में सौदा तय हो गया।