Surprise Me!

दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रही लग्जरी बस पलटी, ड्राइवर की मौत व 24 घायल

2018-07-07 672 Dailymotion

bus going to mujaffarnagar from from delhi met with an accident in kannauj

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर देर रात आगरा-लखनऊ जा रही टूरिस्ट बस सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई जिस कारण बस साइड में पलट गई। बस में सवार यात्रियों ने सीसा तोड़कर किसी तरह अपने को बाहर निकाला। जिसमें करीब 24 लोग घायल हो गये तो वहीं बस चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं पुलिस अभी मृतक की शिनाख्त में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है तो वहीं इस हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत पर मृतक की शिनाख्त भी की जा रही है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती किया गया है। जहां दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है