Surprise Me!

वाराणसी में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

2018-09-09 1 Dailymotion

people burnt dharmendra pradhan effigy in varanasi

पेट्रोल-डीजल की दाम में वृद्धि होने से रोजमर्रा की चीजों में महंगाई का असर बढ़ने लगा हैं। .वाराणसी। पेट्रोल-डीजल की लगातार दामों में वृद्धि को लेकर एक बार फिर व्यापारी बनारस की सड़कों पर उतर आए। काशी व्यापार मंडल के लोगों ने साजन चौराहे से सिगरा तक बैनर पोस्टर के साथ दो पहिया वाहनों को खींच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि लगातार दान बढ़ने से अब व्यापार करना भी मुश्किल होता जो रहा है। यहां लोगों ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी जलाया।