fire broken in lucknow KGMU hospital
राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उप-रजिस्ट्रार अनित परिहार के कार्यालय में आग लग गई। आग लगने से पूरे फ्लोर में धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच गई। इस आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और करोड़ों रुपयों के भुगतान की फाइलें जलने की सूचना मिल रही है। हालांकि, आग लगने से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।