BJP leader Lata Kelkar says on MJ Akbar women journalists to be so innocent that anyone can misuse them
भोपाल।#MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। जिसके बाद बीजेपी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। पार्टियों एमजे अकबर का इस्तीफा मांग रही हैं। हालांकि सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच मध्य प्रदेश बीजेपी महिला विंग की प्रमुख लता केलकर ने पीड़ित पत्रकारों को लेकर एक बेहद ही विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं महिला पत्रकारों को इनोसेंट नहीं मान सकती। गलती दोनों ओर से हुई होगी।