Gualab singh katariya controvercial speech
अलवर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले रजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के समाज विशेष को लेकर लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही कटारिया ने अपने एक बयान में लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि सारी हिन्दू लड़कियां पंक्चर निकालने वालों के साथ ही क्यों भागती हैं, वहीं दूसरे बयान में उन्होंने बच्चे को पैदा होने पर ही विवादित बयान दे डाला कहा था।
कटारिया ने कहा था कि दो बच्चे पैदा करने का नियम सिर्फ हम पर ही लागू होता है, वो कितने भी बच्चे पैदा करें तो नियम नहीं। अब ताजा मामले में गुलाब चंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उनको समाज विशेष का 'काकाजी' तक कह डाला।
दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। 28 जनवरी को यहां मतदान होना है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मौत हो जाने के कारण 7 दिसम्बर को चुनाव नहीं हो सका था। अब रामगढ़ सीट के उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी वो ही हैं, जो उस समय नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। बसपा से लक्ष्मण सिंह की जगह पूर्व विदेश मंत्री कुं. नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोबिंदगढ़ कस्बे में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस और समाज विशेष पर जमकर निशाना साधा और किसान कर्ज माफी पर राजस्थान की गहलोत सरकार को भी घेरा।
समाज विशेष के खिलाफ बोलते हुए कटारिया ने कहा कि प्रदेश के पुलिस थानों का रिकॉर्ड उठाकर देख लो। रेप के जितने भी मामले होते हैं, उनके 80 फीसदी आरोपी एक ही समाज विशेष के होते हैं। ये आरोपी उस समाज के हैं, जिन्हें कांग्रेस राज में आजादी मिलती है। कटारिया ने अपने भाषण में कई बार साले शब्द का भी इस्तेमाल किया।