Surprise Me!

जबलपुर की इशिता ने जीता खिताब

2019-01-28 20 Dailymotion

sa re ga ma pa 2018 19 grand finale winner ishita Vishwakarma

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर की बेटी इशिता विश्वकर्मा ने गायकी की दुनिया में शहर का नाम देश में रोशन किया है। मुंबई में सारेगामापा कॉम्पटीशन 2018-2019 का खिताब इशिता ने जीता है। विजेता बनकर इशिता जबलपुर पहुंची तो उसका स्वागत करने लोग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़े। इशिता ट्रेन से नीचे उतरी तो उसे फूल माला पहनाने की लोगों में होड़ लग गई। उसके सिर पर तिरंगे वाला साफा भी सजाया गया।


कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाली इशिता ने संगीत की दुनिया में जबलपुर का नाम रोशन किया है। संगीत से जुड़े अंजनी विश्वकर्मा और गायिका तेजल विश्वकर्मा की बेटी इशिता ने इतने बड़े मंच पर अपनी गायकी और जनता से मिले भारी वोटों के दम पर ये कॉम्पटीशन जीता है।