पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर नए साल से पहले दोस्तों के लिए खाना बनाते नजर आए ।क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है...सचिन इस वीडियो में अपने दोस्तों के लिए खाना पकाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सचिन ने नए साल से पहले अपने दोस्तों को घर पर डिनर के लिए इनवाइट किया और खुद ही सबके लिए खाना भी बनाया। कुक करते हुए सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में कुकिंग करते समय सचिन की आंखों में धुएं जा रहे हैं, इसके बावजूद भी वह अपना पूरा ध्यान स्वादिष्ट पकवान बनाने पर दे रहे हैं।
For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at
https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our YouTube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia