Surprise Me!

अयोध्या मामले में जनहित के नाम पर बड़े खेल की तैयारी ?

2019-03-01 0 Dailymotion

2019 नजदीक है लेकिन अयोध्या में राम मंदिर बनने की मंजिल अभी दूर है. अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनवाई की तारीख जनवरी किए जाने के बाद से शुरू हुई बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब इस मामले में कूद पड़े हैं और उन्होंने कहा है कि राम मंदिर देश के बहुमत की भावना से जुड़ा है ।

योगी ने ये भी कहा कि देरी से मिला इंसाफ नाइंसाफी जैसा हो जाता है । उन्होंने सीधा सवाल उठाया कि मंदिर जब देश की जनभावना से जुड़ा मुद्दा है तो इस पर फैसले में देरी क्यों ?

मतलब योगी के बयान में कई सवाल हैं । उन्होंने मंदिर नहीं बनने से नाराज संत समाज से सब्र बनाए रखने की अपील की । सरकार को संवैधानिक बंधन में बंधे होने की बात कही । लेकिन साथ-साथ एक ऐसी बात कही जिससे माहौल फिर से गरमा गया ।


For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at
https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our YouTube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia