सभी धर्मों में पापों का प्रायश्चित करने की परंपरा होता है, लेकिन बौद्ध धर्म पापों का प्रायश्चित करने की एक अनोखी परंपरा है. हिमाचल प्रदेश के केलांग से करीब सात किलोमीटर दूर बौद्ध मठ शाशुर गोंपा में सर्दियों में आयोजित होने वाले पर्व, त्योहार के बाद आराध्य देवता देवा ज्ञाछों से माफी मांगने की परंपरा प्रचलित है.