आज जहां देशभक्ति को लेकर देश में जमकर राजनीति हो रही है, वहीं इस बीच अरुणाचल प्रदेश से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचा एक देशभक्त बता रहा है कि मातृभूमि से प्यार और देश प्रेम क्या होता है. अब तक 27 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश का दौरा कर चुके केम्पे केमकी ने राजनीतिज्ञों से लेकर सबको देशभक्ति का पाठ पढ़ाया है. केम्पे ने कहा कि भारत माता और यहां की भूमि को कभी मुर्दाबाद मत बोलो. हमेशा तिरंगा के तीन रंगों से प्यार करें. साथ ही प्रेम और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाए. क्योंकि यही राष्ट्रभक्ति है. अरुणाचल प्रदेश से आए पंडित केम्पे कमकी ने कहा कि वे अपने तीन रंग के तिरंगे से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि जब वो कपड़े भी पहनते हैं तो तिरंगे के ही रंग के कपड़े पहनते हैं.