सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 6 बाइक बरामद हुई हैं. आरोपी बदमाश गुजरात के अमीरगढ़ का रहना वाला है. पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है जिससे चोरी की और बाइक मिलने की संभावना है. आबूरोड शहर के थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया की शहर में पिछले लंबे समय से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. एक सप्ताह पूर्व वन विभाग के कर्मचारी की एक बाइक चोरी हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश में एसपी कल्याणमल मीणा के निर्देशन में एक टीम बनाकर जगह- जगह तलाश की गई.