Surprise Me!

पांवटा साहिब में नहीं थम रहा ओवरलोडिंग की सिलसिला

2019-03-27 148 Dailymotion

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में निजी बस चालक सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. चालक ज्यादा पैसों की कमाई के चक्कर में बसों को ओवरलोडिंग कर धड़ल्ले से चला रहे हैं. कुछ बस चालक तो यातायात की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. पांवटा साहिब से ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को ढोया जा रहा है. इतना ही नहीं बसों की खिड़कियों तक से सवारियां बाहर लटकी होती है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, लेकिन इस तरफ धयान ही नहीं दिया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे बस हादसों से न तो चालक सबक ले रहे हैं और ना ही लोग सुधर रहे हैं. ऐसे में अगर समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगा तो यहां भी किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता.