lok sabha elections 2019 special story
लखीमपुर खीरी के इस गांव की महिलाओं ने आज तक नहीं दिया वोट, जानें क्या है वजह
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के तहसील धौरहरा में गनेशपुर नाम का एक गांव है। इस गांव में महिलाओं ने आज तक अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं किया। निर्वाचन आयोग द्वारा पहचान पत्र तो जारी किया जा चुका है, लेकिन महिलाओं ने आज तक वोट नहीं डाला। पहले की तरह प्रशासन इस बार भी पूरी जोर आजमाइश में लगा हुआ है। वोट पड़ेंगे या नहीं ये कह पाना अभी भी मुश्किल है।