Surprise Me!

दलित महिला का शव जलाने पर रोक के खिलाफ अनशन, नहीं हुई FIR

2019-04-14 1 Dailymotion

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के धारा गांव में सवर्ण जाति के लोगों की ओर से दलित महिला के शव को शमशानघाट में अंतिम संस्कार करने से रोकने के मामले पर सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार दलित अनशन पर बैठ गए हैं. रवि कुमार इस मामले पर एफआईआर दर्ज नहीं होने के विरोध में चौड़ा मैदान स्थित बाबा साहेब भाम राव आंबेडकर की मूर्ति के नीचे अनशन पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है. रवि कुमार ने इस मामले पर एफआईआर और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.