Surprise Me!

गठबंधन प्रत्याशी बोले- इतना वोट दो कि भाजपा सांसद चूहा बन जाएं

2019-04-24 1 Dailymotion

Gathbandhan candidate controversial statement

गोंडा। यूपी के गोंडा में जहां एक ओर सियासी पारा चढ़ा हुआ है वहीं नेताओं की जुबान भी मर्यादा भूल चुकी है। चुनाव आयोग की तमाम सख्ती के बाद भी नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आते। गोंडा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुये सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के बोल अचानक बिगड़ गए और पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने भाजपा सांसद और प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

प्रत्याशी विनोद कुमार मंच से अमर्यादित हो गए और बस फिर क्या था, पूर्व मंत्री ने कीर्तिवर्धन सिंह की तुलना चूहे से कर दी। क्षेत्रीय अवधी भाषा में सांसद पर अमर्यादित टिप्पणी की और कहा कि 'जाता के तर कै मूस होइ जैहैं कीर्तिवर्धन'। फिर बोले की इतना वोट दे दो की भाजपा सांसद चूहा बन जायें। सपा प्रत्याशी जेल रोड पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर रहे थे।