Surprise Me!

..तो क्या अब NDA का हो गया है लालू का बनाया M-Y समीकरण?

2019-05-26 2,174 Dailymotion

क्या ख़त्म हो गया है लालू का 1990 में बनाया गया M-Y समीकरण? क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम तो इसी ओर इशारा करता है. M-Y समीकरण यानी मुस्लिम यादव. ये वो समीकरण था, जिसके बदौलत लालू यादव ने 1990 से बिहार की सत्ता को अपने इर्द गिर्द नचाया. लेकिन इस बार मोदी लहर ने लालू के इस मज़बूत समीकरण को छिन्न भिन्न कर दिया है. हाल ये हो गया है कि जब से राजद बनी है, ये पहला मौक़ा है जब उसका कोई भी सांसद संसद भवन नहीं पहुंच पाया है. बिहार में एनडीए ने बहुत ही सफाई से रणनीति बनाकर लालू के M-Y समीकरण को अपने पाले में करने की कोशिश की और बहुत हद तक इसमें सफल भी रहा.