Surprise Me!

विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम पर हमला

2019-05-29 1 Dailymotion

बलिया. यहां बांसडीह रोड के घघरौली गांव में बुधवार को ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पथराव में तहसीलदार समेत दस से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाब में पुलिस ने भी अराजकतत्वों पर पथराव किया। एएसपी विजय सिंह खुद मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में 12 थानों की फोर्स लगाई गई है।  



 







घघरौली गांव में पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसको लेकर आए दिन दो गुटों में विवाद होता है। इस विवाद के चलते जिला प्रशासन के आदेश पर बुधवार को राजस्व टीम पैमाइश के लिए गांव पहुंची। विवाद की आशंका के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी साथ थी। लेकिन, अचानक ग्रामीणों के अलग-अलग गुटों में विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव कर दिया।