Surprise Me!

वृद्धाश्रम में कांपते हाथों से बनते बिगड़ते तोहफे, देखें VIDEO

2019-06-01 100 Dailymotion

जोधपुर के अनुबंध वृद्धजन आश्रम में खुदगर्ज़ बच्चों द्वारा टुकराए ये बुजुर्ग अब दुनिया की ठुकराई चीजों से अनोखे गिफ्ट बना रहे हैं. उम्र के अंतिम पड़ाव में जहां हाथ कांपा करते हैं, उस उम्र में ये हाथ आपके घर को सजाने के आइटम बनाने में जुटे हैं. अगरबत्ती स्टेण्ड,म्यूजिक आइटम, भगवान के मंदिर जैसे सेकड़ों गिफ्ट आइटम उन्होंने अपने हाथों से बनाए हैं. ये बुजुर्ग टाइम बिताने के लिए अपने हाथों से वेस्ट मटेरियल का यूज कर अनूठे आइटम बना रहे हैं. आइटम यहां आने वाले गेस्ट को गिफ्ट किए जाते हैंय. साथ ही कुछ ने अपने बच्चों के लिए खास आइटम बनाकर रखे हैं ताकि जब वे यहां उनसे मिलने आए तो उन्हें दे सकें. बुजुर्ग कहते हैं, खाली समय परेशान करता था, लिहाजा उन्होंने वेस्ट मेटेरियल से गिफ्ट आइटम बनाने शुरू किए, उन्हें अब बहुत अच्छा लगने लगा है. अनुबंध आश्रम संचालिका अनुराधा आडवाणी ने आश्रम में इन बुजुर्ग को कुछ वेस्ट आइटम से कुछ बनाते देखा तो उन्होंने भी बाजार से कुछ सामान उनको लेकर दिया.