akhilesh yadav brought bhutta in barabanki
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला सड़क किनारे ठेले पर भुट्टा देखकर अचानक रुक गया। अखिलेश यादव ने ठेले पर भुट्टा बेच रहे व्यक्ति से भुट्टे का रेट पूछा और एक भुट्टा लेकर खाया। बाराबंकी में शराब कांड में मृतकों से मिलकर आ रहे प्रदेश अखिलेश यादव का काफिला जैसे ही रामनगर इलाके की केसरीपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो उनका काफिला अचानक रुक गया। अखिलेश का काफिला रुक जाने से सभी हैरत में पड़ गए कि आखिर अखिलेश की गाड़ी रुकी क्यों। दरअसल, अखिलेश यादव सड़क के किनारे ठेले पर भुट्टा बेच रहे एक व्यक्ति को देख कर रुके थे।