Surprise Me!

जैसलमेर में धूल का बवंडर

2019-06-22 1 Dailymotion

जोधपुर. जैसलमेर जिले के रामदेवरा में शुक्रवार शाम अचानक आए धूल के बवंडर से दिन में ही अंधेरा छा गया। हर तरफ धूल का गुबार देखने को मिला। शाम को तेज हवा चलना शुरू हुई और थोड़ी देर में धूल का बवंडर तेजी के साथ रामदेवरा की तरफ बढ़ता नजर आया। तूफानी गति के साथ आए इस बवंडर के कारण एक बार जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वाहन चालक सड़कों पर सुरक्षित स्थान देख थम गए। वहीं बवंडर को आता देख बाजार बंद हो गए। देखते ही देखते बवंडर ने रामदेवरा को अपने आगोश में ले लिया। करीब आधा घंटा तक इसका असर नजर आया। इसके बाद यह धीमा पड़ गया।