Surprise Me!

#HumanStory: कहानी एक नर्स की- 'मरीज़ ग़ुस्से में थूक देते हैं, तीमारदार गाली-गलौज करते हैं'

2019-06-24 1,261 Dailymotion

हम ज़िंदगी और मौत से 'डील' करते हैं और उन सब चीज़ों से, जो इनके बीच शामिल हैं. यानी मौत से ज़िंदगी की जद्दोजहद. अपने सामने उस मरीज़ को दम तोड़ते देखते हैं, जिसे बचाने के लिए दिनों-महीनों बिताए थे. मौत वो शै है, जिससे आप कभी उबर नहीं सकते, खासकर जब वो मासूम बच्चे की हो या जवान चेहरे की. मौत के 'दर्द' के साथ हमें उसकी 'जिम्मेदारी' भी सहनी होती है.