Surprise Me!

VIDEO: किन्नौर में फिर लैंडस्लाइड, काजा को जोड़ने वाला NH-5 बंद

2019-06-25 450 Dailymotion

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे पर एक बार फिर से लैंडस्लाइडिंग हुई है. किन्नौर के काशंग नाले के पास पहाड़ी दरकी है. जानकारी के अनुसार, काशंग नाले के पास सुबह आठ बजे के करीब एक पहाड़ से चट्टान एनएच-5 पर आ गिरी. इसके चलते वजह से काजा को जोड़ने वाला हाईवे बाधित हो गया है. बताया जा रहा है कि इसे खुलने में अब पांच से छह घंटे लग सकते हैं.