Surprise Me!

कॉन्स्टेबल ने बचाई यात्री की जान

2019-06-25 2,696 Dailymotion

भुवनेश्वर. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कॉन्स्टेबल ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान बचाई। यात्री स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया था। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के कॉन्स्टेबल एनबी राव ने उसे देखा और तुरंत ऊपर खींच लिया। रेलवे स्टेशन की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखकर पता चलता है कि कॉन्स्टेबल की बहादुरी और ड्यूटी पर सतर्क रहने की वजह से ट्रेन से गिरते शख्स की जान बच गई।