Surprise Me!

एनसीपी ने मंत्री तानाजी के घर में फेंके केकड़े

2019-07-09 107 Dailymotion

पुणे. महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के खिलाफ एनसीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को मंत्री के पुणे के भारती विद्यापीठ इलाके में स्थित घर पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों केकड़े फेंक दिए। कार्यकर्ता टोकरियों में केकड़े लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पहले आवास में घुसने की कोशिश की। लेकिन जब रोका गया तो घर के कैंपस में केकड़े फेंक कर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।