Surprise Me!

नगर निगम अमले ने तीन दुकानों को ढहा दिया

2019-07-12 434 Dailymotion

इंदौर. लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण के तहत शुक्रवार को नगर निगम अमले ने तीन दुकानों को ढहा दिया, जबकि पांच दुकानों को जल्द तोड़ने की बात कही। निगम के अनुसार कालानी नगर को जोड़ने वाली सड़क के साथ ही लेफ्ट टर्न को चौड़ा किया जा रहा है, इसकी जद में आठ दुकानें आ रही हैं। पूर्व में दुकानों को हटाने के नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद टीम ने सुबह जेसीबी मशीन की सहायता से दुकानों को तोड़ दिया।