Surprise Me!

VIDEO: चलती मालगाड़ी में कपलिंग पर बैठा दिखा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

2019-07-15 173 Dailymotion

भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उस समय रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप गया जब चलती मालगाड़ी में दो बोगियों के बीच कपलिंग पर बैठा एक युवक देखा गया. प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जाने वाली एक मालगाड़ी ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकने वाली थी तभी जीआरपी के जवानो की नजर इस युवक पर पड़ी. आप तस्वीरों में देख सकते है कि तेज़ रफ्तार के बाद मालगाड़ी रुकने वाली थी और युवक अपनी जान जोखिम में डालकर कपलिंग पर बैठा था. जीआरपी के जवानों ने इस युवक को कपलिंग से उतारकर हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि ये युवक मानसिक रूप से कमजोर है.