धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में अक्सर दवा और इंजेक्शन के अभाव में मरीज परेशान रहते हैं, मगर इस बार एक डॉक्टर की हरकत से मरीज परेशान हो रहे हैं. यह डॉक्टर साहब अक्सर मरीजों को ऑपरेशन करने के लिए बुलाते तो हैं, तारीख भी तय करते हैं मगर भूल जाते हैं या ऑपरेशन करने का समय नहीं दे पाते.