Surprise Me!

दिल्ली पुलिस ने किया 200 करोड़ के ड्रग रैकिट का भंडाफोड़

2019-07-24 39 Dailymotion

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के सोनीपत से छापा मार कर 200 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की. हेरोइन के साथ स्पेशल सेल ने अफगानिस्तान के दो नागरिकों को भी गिरफ़्तार किया जिन पर वाघा अटारी बॉर्डर के ज़रिए हेरोइन भारत में लाने का आरोप है. छापेमारी में पुलिस को ये हेरोइन 120 डिब्बों में बन्द मिली. बरामद की गई हेरोइन की क़ीमत 200 करोड़ रुपये बताई गई. हेरोइन के साथ पुलिस ने अफगानिस्तान के दो नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया. इनमें एक आरोपी अफगानिस्तान के कंधार का बताया गया. स्पेशल सेल की तरफ़ से बताया गया कि वो इस बात की जांच कर रही है कि ये हेरोइन किन किन राज्यों में भेजी जाने वाली थी.