Surprise Me!

बच्चा चोर समझकर विक्षिप्त महिला को भीड ने सड़कर पर घसीटा, बुरी तरह पीटा

2019-08-07 2 Dailymotion

old lady beaten by public
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में अफवाहों का बाजार गर्म है। यहां बच्चा चोर की अफवाह अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। ताजा मामला गुरुवार का है, यहां शमशाबाद में भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताते हुए सड़क पर घसीटा, फिर बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए मारपीट करने वालों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 100 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।