Surprise Me!

100 टन की चट्टान खिसककर 4 मकानों में आ घुसी, सुबह 4 बजे नींद से जागे लोगों में मची अफरा-तफरी

2019-09-04 1 Dailymotion

rock-slipped-in-masuria-colony-of-jodhpur/articlecontent

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में बुधवार सुबह खौफनाक हादसा हुआ है। एक चट्टान खिसककर मकानों पर आ गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चार मकान क्षतिगस्त हो गए। गनीमत यह रही कि चट्टान खिसकने से मकानों को नुकसान पहुंचा है, मगर कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर में केक मसूरिया स्थित बरगी कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे तेज धमाकों के साथ लोगों की नींद टूटी। करीब 100 टन से ज्यादा वजनी एक चट्टान खिसककर घरों की छतों पर आ गिरे। एक बारगी तो लोगों के माजरा समझ नहीं आया। फिर घरों से बा​हर निकलकर देखा तो एक बड़ी चट्टान खिसककर आई हुई दुखी।