Old woman Attempts to killed self in Jansunwai program of Bharatpur Collector
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ आरुषि मलिक जनसुनवाई कर रही थी। इसी न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने आत्मदाह का प्रयास कर डाला। वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बचाया।
बाद में केरोसिन तेल से भीगी महिला को जिला कलेक्टर ने अपने कार्यालय में ले गईं और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर की समस्याओं को सुना व उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
दरअसल, पीड़ित बुजुर्ग महिला का नाम कमला देवी है। 55 वर्षीय कमला देवी भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके की गांव पूंठ की रहने वाली हैं। कमला देवी का आरोप है कि उसके परिवार को अन्य परिजन परेशान कर उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। उनकी पिटाई करते हैं।
आए दिन झगड़ा करते हैं। दुखी होकर पीड़िता की सास चमेली देवी, जिठानी संता देवी, लड़के मंगतू, दिगम्बर सिंह, देवरानी गुड्डी देवी ने पूर्व में जगह खाकर जान दे दी। इसके बावजूद मामले में कमला देवी की कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा। इसलिए वह भी जान देना चाहती है।
गुरुवार वह जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में गुहार लगाने पहुंची थी, मगर वहां भी जब उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया और वह केरोसिन तेल व माचिस लेकर साथ आई थी, जिससे वह अपने आपको को सभी के सामने खत्म कर सके।
महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसका परिवार काफी समय से अन्य परिजनों के आतंक से परेशान हैं। कई बार अधिकारीयों को गुहार लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए जब उसके पांच परिजनों ने आत्महत्या कर ली तो वह भी आत्महत्या करने का फैसला लिया।