आम आदमी पार्टी की रैली में किसान गजेंद्रसिंह की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। संसद में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पुलिस गजेंद्र की मौत देखती रही।