गौरव तिवारी, एक टीवी पत्रकार जो भूतों की वैज्ञानिकता और प्रामाणिकता पर शोध और रिपोर्टिंग करता रहा, अचानक रहस्यमयी तरीके से इस दुनिया से विदा हो गया और छोड़ गया अनगिनत सवाल। हमें गौरव की फेसबुक वॉल से यह वीडियो मिला है, जिसमें वह लोगों की इसी संबंध में जिज्ञासाओं का समाधान दे रहे हैं। गौरव इस दुनिया में नहीं है पर उनकी बातों को सुनकर लगता है कि कितनी प्रखर और स्पष्ट सोच वाला युवा असमय इस दुनिया से चला गया