Surprise Me!

शाहरुख-रोहित तीसरी बार साथ

2019-09-20 1 Dailymotion

कहा जा रहा था कि 'दिलवाले' की असफलता के बाद शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। बीती बातों को उन्होंने भूला दिया है। चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले के बाद वे तीसरी फिल्म साथ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि शाहरुख-रोहित तमिल फिल्म 'थेरी' का हिंदी में रीमेक बनाएंगे। थेरी इस वर्ष अप्रैल में रिलीज होकर सुपरहिट रही है। इसमें तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने लीड रोल निभाया था। यही रोल अब शाहरुख अदा करेंगे।