#IAF
वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।भदौरिया 30 सितंबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे, इसी दिन वे रिटायर भी हो रहे थे। हालांकि उन्हें 2 साल का एक्सटेंशन दिया गया है।
वायुसेना के इतिहास में 28 साल बाद ऐसा संयोग बना है, जब रिटायरमेंट के दिन सरकार ने किसी अधिकारी को नए सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी हो। 1991 में एयर मार्शल एनसी सूरी को भी इसी तरह वायुसेना प्रमुख बनाया गया था।
एयर मार्शल भदौरिया वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का स्थान लेंगे।भदौरिया गत मई में ही एयर मार्शल अनिल खोसला के स्थान पर वायुसेना उप प्रमुख बनाए गए थे।
Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/
Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/