Surprise Me!

अमेजन के सीईओ हाईस्कूल पहुंचे

2019-10-22 288 Dailymotion

वॉशिंगटन. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भले ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर किसी को उनके बारे में पता हो। वॉशिंगटन के डनबर हाई स्कूल में कंप्यूटर साइंस की क्लास में सोमवार को ऐसा ही हुआ। बच्चों को अचानक जानकारी मिली कि बेजोस क्लास में आए हैं। एक स्टूडेंट ने साथी से दो बार पूछा कि जेफ बेजोस कौन हैं? जबकि, बेजोस उसके सामने खड़े थे। जब बताया गया कि बेजोस दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक के मालिक हैं, तब स्टूडेंट ने कहा- तो क्या हुआ?