Surprise Me!

छठ महापर्व का आज अंतिम दिन

2019-11-03 1 Dailymotion

रांची. लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे राज्य में उत्साह चरम पर रहा। छठव्रतियों व श्रद्धालुओं ने रविवार को उदीयमान भगवान भास्‍कर को अर्घ्य दिया। वहीं, जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा सूर्य मंदिर छठ घाट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अपने पूरे परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिनी सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ छठ घाटों पर जुटनी शुरू हो चुकी थी।