Surprise Me!

Ayodhya Verdict: हिंदू-मुस्लिम ने एक-दूसरे को भेंट किया गुलाब का फूल, अयोध्या फैसले का किया स्वागत

2019-11-09 1 Dailymotion

hindu-muslims-welcomed-the-ayodhya-verdict-by-offering-roses

बरेली। देश की सर्वोच्च अदालत ने आज (शनिवार) अयोध्या भूमि विवाद मामले में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। फैसला सुनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिंदू-मुस्लिम ने एकता की मिशाल पेश की है। अयोध्या फैसले को लेकर हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे के गले मिल कर मिठाई खिला कर मुंह मिठा कराया और गुलाब का फूल दिया। वहीं, रामपुर जिले में एक मुस्लिम युवक ने इस फैसले का स्वागत बड़े ही अनोखे ढंग से किया है। फरहत अली नाम के शख्स से अपने खून से 'कोर्ट के फैसले का स्वागत' लिखा।