महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी का सरकार बनाने का रास्ता अब थोड़ा साफ नजर आ रहा है. गुरुवार को शरद पवार के घर पर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में दोनों पार्टियों के बीच शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए सभी मुद्दों पर सहमति भी बन गई है. शुक्रवार को इन मुद्दों पर मुंबई में शिवसेना नेताओं के साथ बातचीत की जाएगी और सहमति बनने के बाद सरकार गठन का ऐलान किया जाएगा.