Hindu Refugees celebration in jodhpur after Citizen Amendment Bill 2019 passed
नागरिक संशोधन बिल 2019 पास होते ही राजस्थान के हजारों परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन परिवारों ने दिसम्बर में ही दिवाली मनाई। जमकर पटाखे फोड़े और एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। ये परिवार पाकिस्तान में प्रताड़नाएं सहने के बाद हिन्दुस्तान चले आए और वर्तमान राजस्थान के जोधपुर के काली बेरी एरिया, मंडोर के आस—पास रहते हैं। इन पाक विस्थापितों को वर्षों से नागरिकता का इंतजार था। अकेले राजस्थान में करीब 7 हजार पाक विस्थापित बताए जा रहे हैं।