Surprise Me!

CAA पर भाजपा विधायक ने कहा, 'एक भी मुस्लिम को देश से निकाला तो छोड़ दूंगा पद'

2020-01-14 510 Dailymotion

bjp-mla-doctor-radha-mohan-das-agarwal-statement-on-caa-to-muslim-community

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसे लेकर भाजपा का कहना है कि ये कानून किसी की नागरिकता नहीं लेगा बल्कि ये तो नागरिकता देने वाला कानून है। सरकार ने विपक्षी पार्टियों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वहीं विपक्षी पार्टियों का सरकार पर आरोप है कि इस कानून में किसी एक समुदाय के साथ भेदभाव किया गया है।

इस बीच भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले मुसलमानों को ये कानून समझाया है। उन्होंने कहा है कि सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, ये कानून किसी को देश से निकालने के लिए नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को विश्वास दिलाया है कि अगर उनके इलाके के किसी भी मुसलमान को देश से निकाला गया तो वह अपना पद छोड़ देंगे।